फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकार को पीटने वाला सपा नेता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मंगरावा गांव निवासी बेलाल पुत्र स्व. दायम द्वारा वर्ष 2013 में रानी की सराय बाजार में एक पत्रकार को मारपीटकर घायल कर दिया था। घटना के संबंध में पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस केस दर्ज कर चार्जशीट न्यायालय में भेजवा दी। वर्ष 2016 में इस मामले को न्यायालय ने चार्ज में ले लिया। सुनवाई के दौरान बेलाल को दोषी पाया, लेकिन तभी से बेलाल फरार चल रहा था। वह कई बार नोटिस भेजने के बाद भी हाजिर नहीं हो रहा था। ऐसे में अदालत ने बेलाल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। गुरुवार को गंभीरपुर थाने की पुलिस ने बेलाल के घर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर ली। जिस समय बेलाल को गिरफ्तार किया गया। बेलाल समाजवादी पार्टी का नेता है। ऐसे में उसे छुड़ाने वालों की थाने पर भीड़ लग गई। लेकिन पुलिस ने बेलाल का चालान कर दिया। गंभीरपुर थाने की पुलिस के इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें