फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 लाख की शराब के साथ एक गिरफ्तार

Sat, 04 Aug 2018 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
जहरीली शराब से मौत
विज्ञापन
आजमगढ़। रानी की सराय थाने की पुलिस शुक्रवार को शंकरपुर चेकपोस्ट से 50 लाख रुपये मूल्य की अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शराब से लदा ट्रक हरियाणा से बलिया जिले को जा रहा था। पुलिस को देख ट्रक के आगे और पीछे कार से चल रहे अन्य आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन


जिनका पता लगाया जा रहा। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि माल लेकर यूपी बार्डर वाले जिला बलिया में ले जाते हैं। वहां पहले से इंतजार में खड़े अन्य सदस्य पिकअप, कार आदि में लादकर उठा ले जाते हैं। शराब की इतनी बड़ी खेप फैक्ट्री की मिली भगत से नहीं निकाला जा सकता।

एसपीसिटी/प्रभारी एसपी सुभाष चंद्र गंगवार के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी फरीद खां पुत्र शरीफ है। वह मध्य प्रदेश के खरगौल जिले के करसावल थाने के निबूरानी गांव का निवासी है। एसपीसिटी के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय शिवशंकर सिंह को मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर वह अपनी टीम के साथ शंकरपुर चेकपोस्ट पर वाहनों की चेकिंग करने लगे।
विज्ञापन


जानकारी होने पर क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम प्रभारी राजेश उपाध्याय अपनी टीम के साथ पहुंच गए। दोपहर को सरायमीर की तरफ से एक ट्रक आते हुए दिखा। पुलिस ट्रक रोककर तलाशी ली तो पहले आगे की तरफ लेहसून की बोरी रखी हुई थी। भीतर देखने पर शराब की पेटियां नजर आई। पुलिस ट्रक चला रहे फरीद खां को गिरफ्तार कर ली। जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि ट्रक में करीब 50 लाख रुपये मूल्य की एक हजार से अधिक शराब पेटी भरी हुई थी।


हरियाणा प्रदेश के लिए बनी यह ह्विस्की बलिया जिले में ले जाया जा रहा था। एसपीसिटी के मुताबिक पूछताछ के दौरान गिरफ्तार फरीद ने बताया कि घटना के समय उसके गिरोह के अन्य सदस्य कार से ट्रक के आगे और पीछे चल रहे थे। जो उसके पकड़े जाने के बाद फरार हो गए।

एसपीसिटी ने बताया कि बिहार में शराब की बंदी है। ऐसे में यहां की तैयार शराब यह लोग बलिया ले जाते हैं। वहां निर्धारित स्थान पर ट्रक खड़ा करते हैं। पहले से मौजूद इनके साथी वाहनों में लादकर बिहार प्रदेश में उठा ले जाते हैं। पुलिस अन्य माध्यमों से फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।


पकड़ी गई शराब की खेप पहुंचाने वालों में से कुछ लोगों की पहचान हुई है। जिनके नाम और पते की जानकारी इकट्ठा की जा रही है। इस रैकेट में हरियाणा से लेकर बिहार तक के लोगों के तार जुड़े हुए हैं। फरार तस्करों का पता लगाने और गहनता से जांच पड़ताल करने के लिए पुलिस की अलग से टीम गठित की गई है। - सुभाष चंद्र गंगवार, एसपीसिटी/प्रभारी एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें