फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण के निर्देश पर दफनाई गई लाश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एसपी ग्रामीण के निर्देश पर दफनाई गई लाश
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अल्लीपुर गांव में स्थित कब्रिस्तान में शुक्रवार को शव दफनाने के लिए खोदे गए कब्र को ग्रामीणों ने पाट दिया। इसकी शिकायत एसपी ग्रामीण से की गई। उनके हस्तक्षेप के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पुन: कब्र खोदकर दफनाया गया।
विज्ञापन

अल्लीपुर गांव निवासी जब्बार अहमद (65) की गुरुवार की रात हृदयगति रुकने से मौत हो गई। शुक्रवार को उसके परिवार के लोग शव दफनाने के लिए गांव के कब्रिस्तान में कब्र खोदने लगे। कब्र तैयार होने पर लोग लाश लाने के लिए उसके घर पहुंचे। उधर गांव के कुछ मनबढ़ किस्म के लोग पहुंचे और कब्र को पाट दिया। साथ ही शव दफनाने से मना कर दिया। इस पर जब्बार की पत्नी खिताबुननिशा परिवार के अन्य लोगों के साथ सीओ सगड़ी के कार्यालय पहुंची। उन्होंने थाने जाने कहा। इस पर लोगों ने एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह से फोन कर घटना की जानकारी दी। एसपी ग्रामीण के निर्देश पर जीयनपुर कोतवाली की पुलिस पहुंची और पुन: कब्र खोदकर लाश को दफनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें