फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की गाड़ी तोडने वाले 11 लोगों से होगी वसुली

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के तुरकौली (झंझवा) गांव के पास सात सितंबर की देर शाम नेशनल हाईवे जामकर पुलिस पर पथराव कर घायल करने और गाड़ियां तोड़ने वाले 11 लोगों से चार लाख रुपया वसूला जाएगा। डीएम के निर्देश पर एडीएम वित्त/राजस्व ने सभी आरोपियों को नोटिस जारी किया है। सभी आरोपियों को 35830 रुपये जमा करने हैं।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के तुरकौली गांव निवासी दयाराम चौहान, हरिकिशुन यादव, जयप्रकाश, रमेश चौहान, सुखराम, प्रमोद यादव, हरिमोहन यादव के अलावा जीयनपुर कोतवाली के केशवपुर गांव निवासी हरेंद्र यादव, मुबारकपुर गांव निवासी रविकांत चौहान और केशवपुर गांव निवासी हरेंद्र यादव से वसूली की जाएगी। बता दें कि तुरकौली (झंझवा) गांव निवासी संदीप चौहान (16) पुत्र दयाराम रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था। सात सितंबर 2017 को उसकी लाश बलिया जिले में रेलवे ट्रैक के किनारे शीशम के पेड़ से लटकती मिली थी। इसी दिन शाम को हत्या का आरोप लगाते हुए तुरकौली गांव के पास आजमगढ़-गोरखपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जाम खुलवाने पहुंची पुलिस पर पथराव किया गया, पुलिस की एक बोलेरो, जीप और रोडवेज की एक बस और टैंकर तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना के बाद एसपी ग्रामीण ने तोड़फोड़ में हुए नुकसान का आंकलन कर धन की रिकवरी के लिए डीएम चंद्रभूषण सिंह के यहां पत्र भेजा। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक दोनों वाहनों के क्षतिग्रस्त होने से पुलिस का 394131 रुपये का आंकलन किया गया है। डीएम के निर्देश पर दो दिन पूर्व एडीएम वित्त/राजस्व बीके गुप्ता की तरफ से इन आरोपियों को नोटिस जारी की गई है। धन न जमा करने पर इनके विरुद्ध आरसी जारी की जाएगी।

24 फरवरी 2011 को जारी शासनादेश के तहत पुलिस की गाड़ी तोड़ने वाले 11 लोगों के विरुद्ध यह कार्रवाई की गई है। अब पुलिस की गाड़ी तोड़ने और पुलिस वालों को पत्थर मारकर घायल करने के मामले में होने वाले नुकसान की भरपाई आरोपियों से वसूली करके की जाएगी। नुकसान की भरपाई की जिले में होने वाली यह पहली कार्रवाई है।
विज्ञापन

- अजय कुमार साहनी, पुलिस अधीक्षक

----------------
फोटो से हुई आरोपियों की पहचान
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जिन 11 आरोपियों से वसूली के लिए नोटिस जारी की गई है, उन आरोपियों के विरुद्ध पुलिस के पास पुख्ता सबूत मौजूद हैं। क्योंकि घटना के समय सिपाहियों की तरफ से की गई वीडियोग्राफी और लिए गए फोटोग्राफ्स के जरिए इन लोगों की पहचान की गई है। उसी के आधार पर इनके विरुद्ध यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें