फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयमाल डालकर सात फेरे लेने से किया इनकार

Tue, 05 Dec 2017 11:21 PM IST
mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बांदा। एक-दूसरे को जयमाल पहनाने के बाद बारात मेें हंगामा हो गया। दुल्हन ने दूल्हे के साथ शादी करने से इनकार करते हुए सात फेरे नहीं लिए। धूमधाम से चल रहे वैवाहिक कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। दुल्हन को तमाम समझाने के बाद भी वह राजी नहीं हुई।

पुलिस भी आ गई। बात नहीं बनी और शादी निरस्त हो गई। वर-वधू पक्ष ने जो भी लिया दिया था वह वापस किया। स्टांप पर हुए समझौते में दुल्हन ने कहा कि वह किन्हीं कारणों से इस दूल्हा के साथ शादी नहीं करना चाहती। समझौता पत्र में यह भी लिखा कि वह भविष्य में दूल्हा परिवार पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं करेगी।
विज्ञापन


मामला कोतवाली नगर के फूटाकुआं का है। यहां के नाथूराम सोनी के पुत्र जीतेंद्र सोनी (जीतू) की शादी महोबा जनपद के छिलिया कलां (बेलाताल) निवासी महेंद्र कुमार सोनी की पुत्री ज्योति सोनी के साथ तय हुई थी। ज्योति को लेकर कन्या पक्ष सोमवार को यहां द्वारचार और जयमाल आदि के लिए आया हुआ था। धूमधाम और हंसी-खुशी के साथ शादी की रस्मे चल रही थीं। मंच पर दोनों ने एक-दूसरे को जयमाल पहना दी।

पर इसी बीच अचानक ज्योति ने जितेंद्र के साथ शादी से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों के वरिष्ठ नागरिकों ने काफी मान-मनौव्वल की, लेकिन दुल्हन शादी न करने की जिद पर अड़ी रही। इससे दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी और महिला थाना पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन


अंतत: स्टांप पर ज्योति ने यह लिख कर दिया कि वह अपनी मरजी से यह शादी नहीं कर रही। पुलिस की मौजूदगी में ही दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को सामान और नगदी लौटाई। बाराती बिन दुल्हन के वापस लौट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें