फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाटला हाउस एनकाउंटर की न्यायिक जांच के लिए निकला रथ

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बाटला हाउस एनकाउंटर की न्यायिक जांच के लिए राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल की ओर से मंगलवार को जागरूकता रथ को प्रदेश युवा अध्यक्ष ने पार्टी कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 19 सितंबर को सरायमीर में बड़ी रैली की जाएगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल की ओर से पिछले नौ वर्षों से बाटला हाउस इंकाउटर की न्यायिक जांच के लिए आंदोलन चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एनकाउंटर की नौवीं बरसी पर प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली केंद्र सरकार पक्षपात कर रही है। यदि सरकार इमानदार है तो उसे एनकाउंटर के न्यायिक जांच के आदेश देने चाहिए। नहीं तो इनका भी हश्र आने वाले समय में कांग्रेस के जैसे होगा। इस मौके पर नसीम, शहबाज, दिलशाद रशादी, हाफिज वसीम, मेराज कान, सद्दाम, बाबू, आजम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें