फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चबूतरा निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय (आजमगढ़)। थाना क्षेत्र के चकखैरुल्लाह गांव में सोमवार सुबह धार्मिक चबूतरे के निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए थे। गांव में तनाव की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग स्थित गांव चकखैरुल्लाह में काली माता का स्थान है। यहां गांव के लोग पूजा-अर्चना करते हैं। गत दिनों आई आंधी में धार्मिक स्थल पर मौजूद बरगद का पेड़ गिर गया था। उसी स्थान पर सोमवार को एक पक्ष के लोग चबूतरा बना रहे थे।

दूसरा पक्ष इसे बंजर की जमीन बताते हुए निर्माण रुकवा दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। गांव में तनाव की स्थिति व्याप्त हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सीओ सदर संतोष सिंह रानी की सराय थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामले का पटाक्षेप करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें