फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: पुलिस मुठभेड़ में 25000 का इनामी साइबर अपराधी गिरफ्तार, डी-71 गैंग का है सदस्य

Sat, 07 Nov 2020 10:47 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
गोली लगने से घायल अपराधी और पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के दीदारगंज व फूलपुर थाने की पुलिस टीम के संयुक्त अभियान में 25000 का इनामी बदमाश मुकेश गौतम पुत्र राम रूप निवासी भादो थाना दीदारगंज पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


दोनों ही थाना क्षेत्र की पुलिस ने शनिवार के चेकिंग के दौरान पुष्पनगर नहर की पुलिया पर जब मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने घेरने की कोशिश की तो इनके द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई।

जवाबी फायरिंग में शातिर साइबर अपराधी मुकेश गौतम के दाहिने पैर में गोली लगी। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में भाग गया। मुकेश गौतम के पास से एक तमंचा, 3 एटीएम कार्ड व नगदी तथा एक चोरी की पल्सर गाड़ी बरामद हुई है।

एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी डी-71 पंजीकृत गैंग का सक्रिय सदस्य है। थाना कप्तानगंज एवं तहबरपुर क्षेत्र में हुए साइबर अपराधों में वांछित था। इस पर विभिन्न थानों के आधा दर्जन से अधिक साइबर क्राइम के मुकदमे पंजीकृत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें