गोली लगने से घायल अपराधी और पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला।
आजमगढ़ जिले के दीदारगंज व फूलपुर थाने की पुलिस टीम के संयुक्त अभियान में 25000 का इनामी बदमाश मुकेश गौतम पुत्र राम रूप निवासी भादो थाना दीदारगंज पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दोनों ही थाना क्षेत्र की पुलिस ने शनिवार के चेकिंग के दौरान पुष्पनगर नहर की पुलिया पर जब मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने घेरने की कोशिश की तो इनके द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई।
जवाबी फायरिंग में शातिर साइबर अपराधी मुकेश गौतम के दाहिने पैर में गोली लगी। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में भाग गया। मुकेश गौतम के पास से एक तमंचा, 3 एटीएम कार्ड व नगदी तथा एक चोरी की पल्सर गाड़ी बरामद हुई है।
एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी डी-71 पंजीकृत गैंग का सक्रिय सदस्य है। थाना कप्तानगंज एवं तहबरपुर क्षेत्र में हुए साइबर अपराधों में वांछित था। इस पर विभिन्न थानों के आधा दर्जन से अधिक साइबर क्राइम के मुकदमे पंजीकृत हैं।