फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के दौरान घायल युवक और वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सुराही गांव के पास शुक्रवार की शाम अनियंत्रित कार की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार युवक और वृद्ध की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में रात को मौत हो गई। दोनों एक बाइक पर सवार होकर सठियांव बाजार जा रहे थे। पुलिस ने दोनों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। बाइक चलाते समय युवक हेलमेट नहीं लगाया था। मृतकों में सूर्यभान (25) पुत्र महाबली और देवनरायन (60) का नाम शामिल है। यह दोनों मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अबाड़ी गांव के निवासी थे। शुक्रवार की शाम सूर्यभान अपनी बाइक से सठियांव बाजार जा रहा था। रास्ते में देवनरायन ने सूर्यभान से लिफ्ट ले लिया। आजमगढ़ की ओर जा रही अनियंत्रित कार ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। घटना के बाद कार लेकर चालक फरार हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान रात को दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें