लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के गिरधरपुर-तरफकाजी गांव के पास आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर बुधवार रात 12 बजे के करीब ज्यूली नहर के पास वाराणसी की ओर जा रही अनियंत्रित अनुबंधित बस ने आजमगढ़ की ओर जा रही स्कार्पियो में टक्कर मार दी जिससे स्कार्पियो में आग लग गई। चालक छोटू यादव पुत्र ठाकुर यादव निवासी कटघर, लालगंज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी लालगंज ले जाया गया, जहां से रेफर कर दिया गया। इसके बाद बस ने बिजली का खंभा और पीडब्लूडी का बोर्ड तोड़ते हुए दो ऑटो रिक्शा में टक्कर मार दी। ऑटोरिक्शा इजहार पुत्र बशीर निवासी कटघर लालगंज और सतीश मोदनवाल पुत्र शिवजन्म मोदनवाल के थे। इसके बाद बस चबूतरे से टकरा कर रूक गई। सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं। एक यात्री साधू यादव पुत्र रामकरन यादव निवासी सहतीपुर, औराई, मिर्जापुर मामूली रूप से घायल हुआ मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।