फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो युवकों सहित तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जहानागंज थाना क्षेत्र के भुटेली मोड़, कंधरापुर थाना क्षेत्र के खोजापुर और पवई थाने के भत्तनपुर गांव के पास रविवार की रात हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवक और एक वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन

जहानागंज थाना क्षेत्र के गोधौरा गांव निवासी भोलानाथ चौहान (65) रविवार को साइकल से बाजार आए हुए थे। रात करीब आठ बजे वह बाजार से घर लौट रहे थे। जैसे ही भुटेली मोड़ पर पहुंचे अनियंत्रित बाइक की टक्कर से घायल हो गए। लोग भोलानाथ को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। भोलानाथ चौहान खेती करते थे। वहीं कंधरापुर थाने के किसुनदासपुर गांव निवासी महातम (18) पुत्र मुन्ना रविवार की देर शाम को बाजार से घर लौट रहा था। जैसे ही उसकी साइकल खोजापुर गांव के पास पहुंची पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महातम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार की सुबह हालत गंभीर देख डाक्टर ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। महातम दो भाईयों में बड़ा था। उधर पवई थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव निवासी विजयी (30) पुत्र रामनाथ रविवार की रात बाजार से साइकल से घर जा रहे थे। भत्तनपुर गांव के पास अनियंत्रित बाइक की टक्कर से घायल हो गया। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। विजयी तीन भाईयों में छोटा था। वह दो बच्चों का पिता था।
बलरामपुर। बीते चौबीस घंटे के भीतर हुए तीन सड़क हादसे में छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के उमरपुर कोठवा गांव निवासी विजयी यादव (65) सोमवार की सुबह साइकल से कहीं जा रहे थे। लाटघाट चौक पर अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से घायल हो गए। मुबारकपुर थाने के अमारी गांव निवासी उर्मिला (19) पुत्री मानचंद, सरिता (30) पत्नी श्रवण, उसकी बेटी मकटी (12), बेटा प्रयाग (5) और जगदीश (18) पुत्र हिमांचल रविवार को मऊ जिले से दो बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। मऊ के खोरहट गांव के पास सड़क पर नील गाय मरी पड़ी थी। उसे बचाने के चक्कर में दोनों बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई जिसमें यह सभी घायल हो गए। गंभीरपुर थाने के जहानपुर नगरी गांव निवासी मिथिलेश (25) पुत्र छोटेलाल रविवार की शाम को साइकल से कहीं जा रहा था। गंभीरपुर थाने के रानीपुर रजमो गांव के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से वह घायल हो गया।
विज्ञापन

वहीं कोतवाली फूलपुर के सुदनीपुर पेट्रोल पंप के पास और सरायमीर थाने के संजरपुर बाजार के पास सोमवार को हुए दो सड़क हादसे में तीन युवक घायल हो गए। इनका स्थानीय स्तर पर इलाज चल रहा। बाइक चलाते समय कोई भी हेलमेट नहीं पहना था।
घायलों में ललसू (35) पुत्र किशोर और बुद्धप्रकाश (18) पुत्र हीरालाल फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के चकनूरी गांव के निवासी हैं। यह दोनों लोग एक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। जैसे ही सुनीपुर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे कि पीछे से आ रही अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। जिसमें यह दोनों घायल हो गए। इसीक्रम में फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मुंडवर गांव निवासी मो. आसिफ (20) पुत्र तुफैल अहमद सोमवार की दोपहर को बाइक से कहीं जा रहा था। संजरपुर बाजार के पास वह हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें