आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र के सेहदा जंगल में पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर युवक ने आत्महत्या कर ली। सुबह लोगों ने पेड़ से लटकती लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ सिटी इलामारन जी व प्रभारी निरीक्षक कंधरापुर अंशुमान यदुवंशी मौके पर पहुंचे। शव के पास से ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। सीओ सिटी इलामारन जी ने बताया कि मरने वाले की उम्र 25 वर्ष के आसपास होगी। अब तक की जांच पड़ताल से स्पष्ट लग रहा कि उसने आत्महत्या की है। हालांकि सही जानकारी उसकी पहचान और पीएम रिपोर्ट के जरिए मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद ही हो सकेगा। सीओसिटी ने बताया कि लाश पीएम को भेजवा दी गई है। पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।