फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादी की हत्या का प्रयास करने वाला पौत्र चढ़ा पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छत्तरपुर खुशहाल गांव में 22 सितंबर को वृद्ध महिला को गोली मारकर घायल करने वाले उसके पोते को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या के प्रयास में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। वहीं दो अन्य सहयोगियों की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। छत्तरपुर खुशहाल गांव निवासिनी भगवंती देवी के परिवार में काफी दिनों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर भगवंती देवी के पौत्र अमेंदर यादव ने अपने दो साथियों रवि और रामबरन की मदद से तमंचे का इंतजाम किया और 22 सितंबर की रात दादी भगवंती देवी पत्नी साधु यादव को गोली मार दी। घायल भगवंती देवी का अभी सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में पौत्र अमरेंद्र पुत्र प्रभुनाथ समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हुआ था। थाना प्रभारी सच्चन राम को मुखबिर से अमरेंद्र के गांव में मौजूद होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम गांव में पहुंच गई और उसे धर दबोचा। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने गांव स्थित एक बांस की खुंटी से दादी की हत्या के प्रयास में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस भी बरामद कर लिया। आरोपी पौत्र का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें