फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से महिला की मौत, पति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। थाना क्षेत्र के मतलूबपुर गांव के पास शनिवार की सुबह करीब आठ बजे अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से महिला की मौत हो गई। जबकि पति घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के समय दंपती कहीं जा रहे थे। बाइक चलाते समय महिला का पति हेलमेट नहीं पहना था। मृत महिला राधिका देवी (60) पत्नी रामबदन कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खासबेगपुर गांव की रहने वाली थी। शनिवार की सुबह राधिका अपने पति रामबदन (62) के साथ बाइक पर बैठकर कहीं जा रही थी। बाइक चलाते समय रामबदन हेलमेट नहीं पहना था। जैसे ही उसकी बाइक अहरौला थाना क्षेत्र के मतलूबपुर गांव के पास पहुंची कि सामने से आ रही अनियंत्रित बोलेरो से बाइक में टक्कर लग जाने से दंपती घायल हो गए। बाजार के लोग घेराबंदी कर बोलेरो सहित चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही इन दोनों को सीएचसी अहरौला में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में राधिका की मौत हो गई। जबकि उसके पति का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। राधिका तीन बच्चों की मां थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें