फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैवेल्स एजंसियों पर छापा, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। आरपीएफ की टीम ने शुक्रवार को भी टिकट की कालाबाजारी करने वाले ट्रैवेल्स एजेंसियों पर छापेमारी की कार्रवाई की। शुक्रवार को फूलपुर क्षेत्र में दो एजेंसियों पर मारे गये छापे में भारी मात्रा में यूज और नये टिकट की बरामदगी के साथ ही नकदी भी मिली। इसके साथ ही एक संचालक को भी आरपीएफ ने गिरफ्तार करने में सफलता पायी। रेलवे टिकट के कालाबाजारी का धंधा जोरो पर पूरे जिले में चल रहा है। बुधवार की रात लालगंज कस्बा स्थित ट्रैवेल्स एजेंसी पर आरपीएफ की टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में टिकट, पैसा लैपटॉप आदि बरामद किया था। इस दौरान दो युवकों की गिरफ्तारी भी हुई थी। इसी क्रम में आरपीएफ की टीम ने शुक्रवार को फूलपुर कस्बा स्थित फैशल टूर एंड ट्रैवेल्स और इंडियन टूर एंड ट्रैवेल्स एजेंसी पर छापेमारी की कार्रवाई की। इन दोनों एजेंसियों से टीम ने भारी मात्रा में नये और प्रयोग किये हुए टिकट, नकदी, कई लैपटॉप बरामद किया। इस दौरान एक एजेंसी से फैज नाम के युवक को पकड़ा भी गया। वहीं दूसरे एजेंसी का संचालक मौके से भाग निकलने में सफल रहा। कितने टिकट और रुपये की बरामदगी हुई है इसका हिसाब लगाने में टीम देर रात तक जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें