फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुआल फूंकने गए किसान की झुलसकर मौत

विज्ञापन
रामआसरे फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गौर। कप्तानगंज क्षेत्र के लहिलवारा में खेत में पुआल फूंकने गए बुजुर्ग की आग में झुलसने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक लहिलवारा गांव के 60 वर्षीय किसान रामआसरे अपने खेत में पड़ा पुआल और खरपतवार जला रहे थे। एकाएक तेज पछुआ हवा चलने लगी। इससे फूस की जलती चिंगारी से पूरे खेत में आग फैल गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। बगल के गन्ने के खेत में भी आग पहुंच गई। धू-धू जलती फसल बुझाने के प्रयास में राम आसरे काफी झुलस गए। बगल के खेत में काम कर रहे अन्य लोगों को जब तक जानकारी हुई तब तक गंभीर रूप से झुलसे राम आसरे ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। परिवार में पत्नी के अलावा इकलौता बेटा ऋषि कपूर है। जो इलाहाबाद में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार दुबे ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें