अंबारी (ब्यूरो)। सरायमीर थाना के ओहदपुर गांव में सोमवार की रात 46 वर्षीय विनोद को सोते समय जहरीले कीड़े ने काट लिया। परिवार के लोग विनोद को अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सरायमीर थाना के ओहदपुर गांव निवासी विनोद कुमार 46 पुत्र सुंदर सोमवार की रात खाना खाने के बाद सोने चला गया। सुबह विनोद जब नहीं उठा तो परिवार के लोग उसे जगाने लगे। काफी देर बाद भी जब विनोद नहीं उठा तो परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों के अनुसार विनोद की मौत किसी जहरीले कीड़े के काटने से हुई। मृत विनोद के तीन पुत्र और एक पुत्री है। विनोद की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।