फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-पिकअप से बरामद हुए 2.76 लाख

Wed, 18 Jan 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
कार-पिकअप से बरामद हुए 2.76 लाख
विज्ञापन
दीदारगंज थाना क्षेत्र के सिसवारा मोड़ से बुधवार की दोपहर तलाशी के दौरान पिकअप से 1.16 लाख रुपये और कप्तानगंज थाना क्षेत्र के देउरपुर मोड़ पर कार से 1.60 लाख रुपये बरामद हुए। कार और पिकअप में सवार लोग रुपये का हिसाब नहीं दे पाए इसलिए पुलिस ने रुपये जब्त कर लिया। उन्हें बरामद रुपयों का हिसाब देने के लिए दो दिन का समय देते हुए निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के आंधीपुर गांव निवासी बजरंगी प्रजापति बुधवार की दोपहर पिकअप से जौनपुर जिले के शाहगंज बाजार जा रहे थे। रास्ते में दीदारगंज थाना क्षेत्र के सिसवारा मोड़ पर पुलिस वाहन चेक कर रही थी। बजरंगी के पिकअप की तलाशी लेने पर गाड़ी से 1.16 लाख रुपये बरामद हुए। पुलिस ने इन रुपयों का बजरंगी से हिसाब मांगा तो वह नहीं दे सका। इस पर पुलिस रुपयों को जब्त कर आयकर विभाग को रिपोर्ट भेज दी।

बजरंगी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। इसक्रम में संतकबीर नगर जिले के खलीलाबाद थाना क्षेत्र के मेहदावल रोड निवासी लकी चंद्र वर्मा अपने कार से कहीं जा रहे थे। रास्ते में कप्तानगंज थाने की पुलिस देउरपुर मोड़ पर वाहन चेक कर रही थी। पुलिस लकी के गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें 1.60 लाख रुपये बरामद हुए। सभी रुपये दो हजार रुपये के नोट थे। पुलिस लकी से पकड़ी गई रकम का हिसाब मांगी तो वह कुछ भी नहीं दिखा सका। इस पर पुलिस ने रुपयों को जब्त कर लिया। लकी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


वसूले 5200 समन शुल्क _ ट्रैफिक विभाग और पुलिस टीम की ओर से बुधवार को चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। इस दौरान यातायात विभाग और बरदह थाने की पुलिस ने 17 वाहनों से 5200 रुपये का समन शुल्क वसूला। कागजात नहीं दिखा पाने पर 56 गाड़ियों का चालान किया गया। जबकि 26 वाहनों से काली फिल्म और झंडे उतरवाया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से चालकों में हड़कंप मचा रहा।

यातायात प्रभारी जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस बुधवार को गिरजाघर चौराहा और नरौली टैक्सी स्टैंड पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस 17 गाड़ियों से 5200 सौ रुपये का समन शुल्क वसूला। जबकि अधूरे कागजात मिलने पर 18 वाहनों का चालान किया गया। चेकिंग अभियान के दौरान 15 वाहनों से काली फिल्म और झंडे उतरवाया गया। एक गाड़ी पर लगे बसपा के झंडे को उतरवाया।

ठेकमा संवाददाता के अनुसार, बरदह थाने की पुलिस बुधवार को ठेकमा बाजार में वाहनों की सघन चेकिंग की। इस दौरान पुलिस 38 गाड़ियों का चालान कर दिया। जबकि आठ वाहनों से काली फिल्म और झंडे उतरवाई। ट्रैफिक विभाग और पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन तलाशी अभियान का परिणाम रहा कि जानकारी होने पर ज्यादातर वाहन चालक रास्ता बदलकर गंतव्य के लिए आते और जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस की कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें