फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद की बोलेरो की चपेट में आकर वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। थाना क्षेत्र के बेलसड़ी गांव निवासी 70 वर्षीय शंकर यादव पुत्र शिवनायक गुरुवार की शाम अपने दरवाजे पर चारपाई बिछा कर बैठे हुए थे। सामने उनकी खुद की बोलेरो गाड़ी खड़ी थी, जिसमें पांच वर्षीय पोता बैठा हुआ था। पोते ने अनाजने में गाड़ी में लगी चाभी को घुमा दिया और गाड़ी स्टार्ट होकर सामने बैठे शंकर पर चढ़ गई। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गये। परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए 100 शैय्या अस्पताल अतरौलिया ले गये, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाबत पुलिस को सूचना दिए बगैर ही परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें