अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। गांव जुंडला में पेपर देने गया एक विद्यार्थी लापता हो गया है। वह सुबह घर से पेपर देने के लिए निकला था। न तो वह स्कूल पहुंचा और न ही शाम को घर लौटा। अभिभावकों ने उसकी लापता होने की सूचना पुलिस को दे दी है। जुंडला में श्याम गली निवासी शशी कांत ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं, इनमें दो लड़के एक लड़की है। उसका बड़ा लड़का विकास जो 16 साल का है। वह सुबह करीब आठ बजे घर से पेपर देने के लिए एसडी आदर्श पब्लिक स्कूल में गया था। घर से वह 6 हजार रुपये भी लेकर गया था। न तो वह स्कूल में परीक्षा देने गया और न ही घर वापस आया।