आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के लंगड़पुर गांव निवासी युवक मो. नसीम को 30 जनवरी की दोपहर गोली मारकर घायल करने वाले उसके पड़ोसी युवक अकबर खां को शहर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। इस दौरान आरोपी की निशानदेही पर शहर के हाफीजपुर गांव के सिवान में छिपाकर रखी गई पिस्टल और कारतूस का खोखा बरामद की। रिमांड पूरी होने पर उसे पुन: जेल प्रशासन को सौंप दिया गया। बलरामपुर चौकी प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि रंजिश के चलते अकबर खां ने अपने पड़ोसी मो. नसीम को गोली मारी थी। हालांकि सघन इलाज के बाद वह बच गया।