फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक से कुचलकर वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। थाना क्षेत्र के सेमा बाजार में बुधवार की दोपहर अनियंत्रित मैजिक से कुचलकर साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने मैजिक समेत चालक को पकड़कर थाने भेजवा दिया। साथ ही वृद्ध की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मृत वृद्ध शिवबचन राम (60) पुत्र फूलचंद जहानागंज थाना क्षेत्र के गोहना गांव का निवासी था। वह किसी काम से बुधवार को बाजार आए हुए थे। यहां से घर लौटते समय जैसे ही वह सेमा बाजार के पास पहुंचे कि पीछे से आ रही अनियंत्रित मैजिक ने टक्कर मार दिया। जिसमें शिवबचन गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने मैजिक समेत चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही घायल शिवबचन को अस्पताल ले जाने लगे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। शिवबचन राम एक बेटा और दो बेटियों का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें