फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी रोकवाने पहुंची पहली पत्नी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरिया बाजार। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को गाजीपुर जिले के जखनिया क्षेत्र से बारात आई थी। शादी का कार्यक्रम चल ही रहा था कि एक युवती अपनी दो बहनों के साथ मौके पर पहुंच गई। युवती का कहना था कि बगैर उसे तलाक दिए ही युवत दूसरी शादी कर रहा है। इस बात को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। बारातियों ने युवती और उसकी बहन को मारपीटकर वहां से भगा दिया। इसके बाद तीनों बहनें थाने पहुंची और पुलिस के साथ मौके पर आई, लेकिन तब तक शादी संपन्न होकर बारात चली गई। युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें