फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभद्रता करने वाले ग्राम प्रधान के गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बिलरियागंज विकास खंड परिसर में मंगलवार को ग्राम पंचायत अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में पिछले शनिवार को जितेंद्र कुमार ग्राम पंचायत अधिकारी के साथ ग्राम प्रधान पांतीखुर्द द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार को लेकर चर्चा की गई। बैठक में जितेंद्र कुमार ग्राम पंचायत अधिकारी ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाना बिलरियागंज में तहरीर दिया गया था। लेकिन सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। जिलाध्यक्ष शांतिशरण और महामंत्री अनिल कुमार की उपस्थिति में यह निर्णय लिया गया कि अगर प्रधान की गिरफ्तारी पांच दिनों के अंदर नहीं होती है तो कर्मचारी संगठन धरने पर जाने के लिए बाध्य होंगे। बैठक में उमाशंकर गौतम, नवीन श्रीवास्तव, अमित कुमार यादव, संजय यादव, प्रिंस मौर्या, आलोक चौधरी, सुरेंद्र यादव, आलोक चौधरी, अजय यादव, अनिल श्रीवास्तव, सुनील सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें