फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानयता जूनियर की चला रहे थे इंटर कालेज, कार्रवाई की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। तहसील सगड़ी के गड़ेरूआ गांव स्थित एक विद्यालय के खिलाफ कार्रवाई की जिला विद्यालय निरीक्षक ने संस्तुति की है। विद्यालय के खिलाफ जूनियर की मान्यता लेकर इंटरमीडिएट कालेज चलाने की ऑनलाइन शिकायत हुई थी। जांच में आरोप की पुष्टि होने पर डीआईओएस ने एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही विधिक कार्रवाई का फरमान सुनाया है। गड़ेरूआ गांव निवासी अनुराग यादव ने ऑनलाइन शिकायत संख्या 91819100009849 के माध्यम से गांव स्थित नायक नेशनल हाई सेकेंड्री स्कूल की शिकायत किया था। इसमें यह शिकायत की गई थी कि विद्यालय जूनियर की मान्यता लेकर इंटरमीडिएट तक की कक्षाएं संचालित कर रहा है। इस शिकायत पर डीआईओएस ने राजकीय बालिका इंटर कालेज अजमतगढ़ के प्रधानाचार्य से 18 सितंबर को विद्यालय की जांच कराया। प्रधानाचार्य ने अपनी जांच आख्या में अवगत कराया कि विद्यालय को कक्षा आठ तक ही मान्यता है। कुछ बच्चे कक्षा 9, 10 व 11 में पढ़ते पाए गए। पूछने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि कोचिंग क्लास चला रहे है। कोचिंग चलाने का रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र मांगने पर प्रधानाध्यापक उपलब्ध नहीं करा सके। कोचिंग चलाने के रजिस्ट्रेशन के बाबत डीआईओएस कार्यालय में जांच कराई गई तो किसी भी प्रकार के कोचिंग का रजिस्ट्रेशन विद्यालय के नाम पर नहीं मिला। जिस पर डीआईओएस ने बुधवार को प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर कोतवाली को विद्यालय के खिलाफ आईपीसी की सुसंगत धाराओं में कार्रवाई का पत्र प्रेषित कर दिया गया। इसके साथ ही एसडीएम सगड़ी से भी विद्यालय के खिलाफ विधिक कार्रवाई का अनुरोध किया गया। डीआईओएस के इस कार्रवाई से बिना मान्यता व जूनियर की मान्यता लेकर इंटर कालेज चलाने वालों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें