फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल की दुकान से चोरों ने उड़ाया हजारों का माल

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। थाना क्षेत्र के चक सहबरिया बाजार निवासी एक व्यक्ति की मोबाइल की दुकान से चोरों ने सोमवार की रात हजारों का माल उड़ा दिया। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी हुई। पीड़ित दुकानदार ने घटना के बाबत जहानागंज थाने में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

चक सहबरिया बाजार निवासी अनुप बरनवाल पुत्र कैलाश बरनवाल के अगले हिस्से में ही गणेश मोबाइल एंड इलेक्ट्रानिक सेंटर नाम से दुकान खोल रखी है। रोज की भांति सोमवार की रात वह दुकान बंद कर घर में सोने चला गया। रात में दुकान में रखे दर्जन भर नये पुराने मोबाइल सेट के साथ ही बैट्री, मेमोरी कार्ड, पेन ड्राइव और अन्य सामानों के अलावा गल्ले में रखे पांच हजार रुपये नकद व एटीएम कार्ड आदि चोरी हो गए। सुबह होने पर अनुप को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने घटना के बाबत जहानागंज थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें