फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से अधेड़ की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पल्हनी। सिधारी थाना क्षेत्र के बयासी गांव के पास रविवार की रात दस बजे अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक घायल हो गया। उसका वाराणसी में इलाज चल रहा है। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों बाइक सवार बाइक चलाते समय हेलमेट नहीें पहने थे। मृत अधेड़ घटना के समय मऊ जिले में निमंत्रण करके घर लौट रहा था।
विज्ञापन

दवा व्यवसायी राजकुमार सिंह (45) पुत्र हरदीन सिंह तरवां थाना क्षेत्र के जमीरपुर गांव का निवासी था। जबकि घायल दूसरा बाइक सवार धर्मेंद्र कुमार (30) पुत्र लालमन मऊ जिले के चिरैयाकोट गांव का निवासी है। रविवार की रात राजकुमार सिंह मऊ जिले में किसी रिश्तेदार के यहां निमंत्रण करके घर लौट रहे थे। जबकि धर्मेंद्र अपनी बाइक से कहीं जा रहा था। बाइक चलाते समय दोनों लोग हेलमेट नहीं पहने थे। उनकी बाइक में अनियंत्रित बोलेरो से टक्कर लगने से बाइक असंतुलित होकर धर्मेंद्र की बाइक में भिड़ गई। इसमें दोनों लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान देर रात को राजकुमार सिंह की मौत हो गई। जबकि धर्मेंद्र को वाराणसी रेफर कर दिया गया। उसका वाराणसी के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने हालत गंभीर बताई है। राजकुमार जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर सुभाष सिंह के भाई और शिक्षक संघ शर्मा गुट के प्रदेश महामंत्री इंद्रासन सिंह का भतीजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें