फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोखा हिरासत में हो रही पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के महरुपुर गांव निवासी मृत किशोर संतोष यादव पुत्र स्व. शिवभगत के हत्या के मामले में बुधवार की देर शाम तक कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज हो सकी थी। पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए गोरखपुर के रहने वाले उस सोखा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जिसने यह बताया था कि संतोष की लाश कुएं में है।
विज्ञापन

महरुपुर गांव निवासी कक्षा छह का छात्र संतोष यादव छह नवंबर को घर से बाजार के लिए निकला। लेकिन वापस घर नहीं लौटा। परिवार के लोग उसकी खोजबीन की पर कोई पता नहीं चला। संतोष का बड़ा भाई सिनोज गोरखपुर के रहने वाले एक सोखा से संपर्क किया। सोखा ने बताया कि संतोष की लाश शहर कोतवाली क्षेत्र के पहड़िया गांव के सिवान में स्थित कुएं में है। सोखा की निशानदेही पर पुलिस ने जब कुएं के पास गई तो संतोष की लाश उतराई मिली। मंगलवार की देर शाम पीएम रिपोर्ट आने पर पता चला कि संतोष का गला दबाकर हत्या की गई है। घटना के संबंध में केस दर्ज करने के लिए सिनोद ने तहरीर दी। लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं दर्ज हो सकी है। सीओसिटी सच्चिदानंद ने बताया कि घटना की अभी रिपोर्ट नहीं दर्ज है। गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस सोखा सहित अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें