फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट

Wed, 08 Nov 2017 11:46 PM IST
हरदाेई
विज्ञापन
परिजनों से पूछताछ करते आईजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिहानी कोतवाली परिसर में सिपाही की राइफल से चली गोली से चौकीदार की मौत के मामले में एसपी ने संबंधित सिपाही को निलंबित कर दिया है। मृतक के भाई की तहरीर पर उसके विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मंगलवार देर रात आईजी भी पिहानी कोतवाली पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया। 
विज्ञापन

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छतैया निवासी रामू (35) पुत्र जगन्नाथ गांव का चौकीदार था। मंगलवार देर शाम वह पिहानी कोतवाली के बरामदे में खड़ा था। वहीं मौजूद सिपाही बृजेश कुमार सोनी सरकारी राइफल लोड कर रहा था। उसी वक्त राइफल से गोली चल गई जो खंभे में टकराने के बाद रामू के सिर में धंस गई थी। अस्पताल लाते समय रास्ते में रामू की मौत हो गई थी। देर रात आईजी जयनारायन सिंह, एसपी विपिन कुमार मिश्र पिहानी कोतवाली पहुंचे। यहां अपर पुलिस अधीक्षक निधि सोनकर, सीओ हरियावां ममता कुरील की मौजूदगी में आईजी ने घटना की जानकारी ली। बृजेश कुमार सोनी से भी पूछताछ की गई। आईजी जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे और रामू के परिजनों से घटना को लेकर दुख जताया। उन्होंने यथासंभव मदद करने के निर्देश एसपी विपिन कुमार मिश्र को दिए हैं। मृतक के भाई रामबहादुर की तहरीर पर पुलिस ने सिपाही बृजेश कुमार सोनी के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। 

कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ अंतिम संस्कार 
पोस्टमार्टम के बाद रामू का शव उसके गांव छतैया ले जाया गया। शव के गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। एसडीएम ओपी गुप्ता, सीओ हरियावां ममता कुरील और पिहानी कोतवाली के प्रभारी श्यामबाबू शुक्ला व भारी पुलिस बल की मौजूदगी में रामू का अंतिम संस्कार किया गया। एसपी, एसडीएम, सीओ, कोतवाल आदि के सहयोग से एकत्र हुई 1 लाख 64 हजार 400 रुपये की धनराशि मृतक की पत्नी को सौंपी गई। 
विज्ञापन


फिर उजड़ गई रेनू की दुनिया 
कलकत्ता की रहने वाली 28 वर्षीय रेनू के माता-पिता का देहांत बचपन में ही हो गया था। जब तक वह समझदार हुई, उसकी दुनिया उजड़ चुकी थी। छह साल पहले रामू ने उसे सहारा दिया। रामू ने उसके साथ शादी कर ली। एक पुत्री का जन्म हुआ जो अब 5 वर्ष की है। दोनों की इच्छा थी कि उनके घर में बेटे का जन्म भी हो। 15 दिन पहले ऊपर वाले ने उनकी ये मुराद भी पूरी कर दी थी। मंगलवार रात हुई घटना के बाद रेनू की दुनिया एक बार फिर उजड़ गई। 

चौकीदार से खाना बनवाने की कराई जाएगी जांच 
जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे आईजी जय नरायन सिंह को बताया गया कि चौकीदार रामू से कोतवाली प्रभारी, दो उपनिरीक्षक और तीन सिपाही खाना बनवाते थे। आईजी ने कहा कि ये बात पहले जानकारी में नहीं थी। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें