अतरौलिया (आजमगढ़)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कौडिय़ा बाजार में स्थित एक मोबाइल की दूकान का ताला तोड़कर मंगलवार की रात चोर एक लाख रुपये मूल्य का सामान चुरा लिया। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सुमेरपुर कौडिय़ा गांव निवासी सोनू राजभर की कौडिय़ा बाजार में मोबाइल की दूकान है। मंगलवार की रात सोनू अपनी दूकान बंद कर घर चला गया। रात को सुनसान माहौल पाकर चोर दूकान का ताला तोड़कर भीतर घुसे और अंदर से लैपटाप, 15 मोबाइल, इनवर्टर, बैट्री आदि करीब एक लाख रुपये का सामान चुरा लिया। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर सोनू ने कप्तानगंज थाने में तहरीर दी। सीओ बूढनपुर सुधाकर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।