फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी ने पिता पर लगाया शादी के लिए दबाव बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र की रहने वाली कक्षा नौ की एक किशोरी ने अपने बाप पर खुद के साथ शादी करने और नाजायज संबंध बनाने के लिए दबाव देने का आरोप लगाया। शुक्रवार को उसने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण से गुहार लगाई। उन्होंने उसे सुरक्षा की दृष्टि से जोकहरा स्थित रामानंद सरस्वती पुस्तकालय की निदेशिका के पास भेज दिया। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह अपने कार्यालय में बैठकर फरियादियों की समस्या सुनने और निस्तारण करने में जुटे थे। तभी एक लड़की वहां पहुंची और उसने अपने ही पिता पर गंभीर आरोप लगाया। लड़की ने बताया कि उसके माता की मृत्यु पांच वर्ष पूर्व हो चुकी है। वह अपने पिता के साथ घर पर अकेली रहती है। उसका पिता उसके साथ नाजायज संबंध बनाना चाहता है। वह उसके साथ शादी करना चाहता है। इस संबंध में उसने अतरौलिया थाने में तहरीर दी। जब पुलिस पहुंचती है तो वह भाग जाता है। बाद उसे मारता पीटता है और धमकी देता है। इस संबंध में उसने सीओ को भी प्रार्थना पत्र दिया उन्होंने आने के लिए कहा था लेकिन नहीं आए। उसने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण से अपने पिता से अपनी इज्जत बचाने की गुहार लगाई। एसपी ग्रामीण नरेंद्र सिंह ने कहा कि एक लड़की ने अपने पिता पर नाजायज संबंध बनाने की कोशिश और शादी के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुुए सुरक्षा मांगी है। फिलहाल उसे रामानंद सरस्वती पुस्तकालय की निदेशिका हीना देसाई के पास सुरक्षा की दृष्टि से भेज दिया गया है। अतरौलिया पुलिस को भी मामले की छानबीन करने और दोषी के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें