अतरौलिया। नगर पंचायत स्थित यूनियन बैंक शाखा से कुछ माह पूर्व शराब व्यवसायी हवलदार यादव के मुनीम राजकरन यादव से 15.50 लाख रुपए से भरा बैग लेकर गायब हो जाने के मामले में पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एक अभियुक्त अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इसको गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने न्यायालय से आदेश पर कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है। अभियुक्त नीरज तिवारी पुत्र रविंद्रनाथ तिवारी निवासी ग्राम नीबा हुसैनपुर थाना आलापुर अंबेडकरनगर के विरुद्ध धारा 82 की कार्रवाई की गई। अभियुक्त के घर पर नोटिस चस्पा की गई और डुगडुगी बजाकर बताया गया कि एक माह के अंदर उपस्थित न होने पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।