फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दुकानों से नगदी सहित लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अंबारी बाजार में स्थित दो किराने की दुकान, जीयनपुर कस्बा में स्थित पांच अन्य दुकानों का ताला तोड़कर रविवार की रात चोर भीतर घुसे और नगदी सहित लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। सोमवार की सुबह पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी। जीयनपुर कोतवाली पुलिस क्षेत्र के कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पवई थाना क्षेत्र के ओरिल गांव निवासी अजय अग्रहरि की फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अंबारी बाजार में रेलवे स्टेशन के पास किराने की थोक दुकान है। रविवार की रात चोर अजय के दुकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख रुपये नगद चुरा लिया। अजय की दुकान के बगल में दीदारगंज थाना क्षेत्र के गदाईपुर गांव निवासी गिरीश की भी किराने की दुकान है। उसके दुकान से 30 हजार रुपये नगद चुरा लिया। इसी क्रम में जीयनपुर कस्बा निवासी कोमल प्रसाद की घर के पास किराने की दुकान है। रात को चोर दुकान का ताला तोड़कर भीतर घुसे और पांच हजार रुपये नगद चुरा लिया। इसी तरह झिनकू प्रजापति के दरवाजे के बाहर से सोलर लाइट, मुन्ना प्रजापति और पंकज यादव के डिस्पेंसरी से नगदी सहित ढाई हजार रुपये की दवा आदि, सतीश सोनकर की दुकान से दो पेटी अंगूर चुरा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें