फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38 लोगों को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
तमसा नदी के पुराने रास्ते की तलाश में जुटे जिला प्रशासन की ओर से नगर से सटे कोल बाज बहादुर गांव के 38 लोगों को नोटिस जारी कर जिलाधिकारी न्यायालय में अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

कभी नगर के गुरुघाट से होकर बहने वाली तमसा नदी ने अपना रास्ता बदल दिया। इसके बाद उसके पुराने रास्ते की जमीन खाली हो गई। भूमाफियाओं की नजर जब इस पर पड़ी तो उन्होंने इसकी प्लाटिंग कराकर इसकी बिक्री कर दी। बहुत से लोगों ने इनके द्वारा की गई प्लाटिंग में भूखंड लेकर आवासीय मकान का निर्माण करा लिया। तभी किसी ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से कर दी। इस शिकायत पर तमसा के पुराने रास्ते के जमीनों की खोज शुरू हो गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसओसी श्रीप्रकाश राय ने नदी के पुराने रास्ते में पड़ने वाले कोल बाजबहादुर और एलवल मुहल्ले के अभिलेखों की जांच शुरू की गई। इस जांच में एलवल मुहल्ले के अभिलेख तो मिले लेकिन कोल बाजबहादुर के अभिलेख गायब मिले। जिलाधिकारी न्यायालय में सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने कोल बाजबहादुर के लोगों को नोटिस जारी करने का आदेश दिया। जिन लोगों के नाम से नोटिस जारी की गई है उसमें से 14 लोग पहले की काल कवलित हो चुके हैं। सोमवार को सभी लोगों को जिलाधिकारी न्यायालय में अपना पक्ष रखना था लेकिन अधिवक्ताओं के प्रस्ताव के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अब अगली तारीख पर लोग अपना पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें