जंगीपुर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के अरसदपुर गांव में दो पट्टीदारों के बीच लंबे समय से चल रहा भूमि विवाद शनिवार को तूल पकड़ लिया। पूर्वाह्न 10 बजे दोनों पक्ष किसी बात पर भिड़ गए और जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष से दो बालिका समेत तीन लोग चुटहिल हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। अरसदपुर निवासी महेंद्र राम और राजेंद्र राम के बीच काफी दिनों से भूमि विवाद चल रहा था। इसे लेकर शनिवार को दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। मारपीट के दौरान एक पक्ष से महेंद्र राम (46), बेटी पुष्पा (9) और मंजू (6) घायल हो गई। महेंद्र ने थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस घायलों का मेडिकल मुआयना कराकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है।