फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मोबाइल कैसे खेलेगा ब्लूह्नेल गेम

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अब पुलिस को शक है कि हो सकता है संदीप ब्लूह्वेल गेम खेलता हो और इसी वजह से जान दे दी हो। हालांकि पुलिस की ये थ्योरी समझ से परे है क्योंकि परिजनों, दोस्तों और शिक्षकों करी माने तो संदीप के पास मोबाइल नहीं था।
विज्ञापन

संदीप चौहान श्री सत्यसेवी आदर्श इंटर कॉलेज में 11वीं का छात्र था। इससे पहले उसने 10वीं की शिक्षा नोयडा के सदरपुर कालोनी स्थित सर्वोद्य विद्या मंदिर से पाई थी। पांच माह पहले उसके पिता दयाराम परिवार सहित गांव लौट आए। यहीं एडमिशन करा दिया। प्रिंसिपल चंद्रमा यादव ने बताया कि संदीप काफी होनहार था उसके पास तो मोबाइल भी नहीं था। फिर इस खतरनाक गेम के संपर्क में आने का सवाल ही नहीं उठता। कक्षाध्यापक श्रवण कुमार का भी कहना था कि संदीप सीधा-साधा पढ़ने वाला छात्र था। संदीप के मित्र अजय कमार यादव, आदित्य, रजनीश और विशाल ने बताया कि उसके पास मोबाइल नहीं था। वो अकेला रहना ज्यादा पसंद करता था। भाई प्रदीप ने बताया कि घर में दो ही मोबाइल है। उसमें किसी पर भी उसे गेम खेलते हुए नहीं देखा। इस स्थिति में ब्लूह्वेल गेम की थ्योरी परे लग रही है। हालांकि लोगों में ये चर्चा है कि दयाराम नोएडा में रहकर लोगों को विदेश भिजवाने का काम करते थे। एकाएक नोएडा से यहां आ गए। कुछ लोग संदीप की मौत के तार नोएडा से जोड़ कर भी देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें