फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अतरौलिया थाना क्षेत्र के गुलवा भदौरा गांव, जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नरईपुर, मुबारकपुर थाना क्षेत्र के काशीपुर और जहानागंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के पास बीते चौबीस घंटे के भीतर हुए चार सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि किशोर सहित चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इनका इलाज चल रहा। अहरौला थाना क्षेत्र के कुकुड़ीपुर गांव निवासी रंजीत (40) पुत्र जयराम ट्रक चालक था। सोमवार को वह अपने गांव के मित्र अर्जुन (38) पुत्र चिंतामणि के साथ बाइक से रिश्तेदारी गया था। वहां से घर लौटते समय जैसे ही अतरौलिया थाना क्षेत्र के गुलवा भदौरा गांव के पास पहुंचा उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। लोग जब तक घायलों को अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते रंजीत की मौत हो गई। जबकि अर्जुन का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। रंजीत के दो पुत्र और पांच पुत्रियां हैं। इसी क्रम में मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रेआव गांव निवासी विनीत (24) पुत्र महेंद्रनाथ सोमवार की शाम बाइक से कहीं जा रहा था। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नरईपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हो गया। इसी क्रम में मुबारकपुर थाना क्षेत्र के लाही गांव निवासी राजकुमार (40) पुत्र सीताराम सोमवार पैदल कहीं जा रहा था। रास्ते में काशीपुर गांव के पास पहुंचा कि अनियंत्रित बाइक की टक्कर से वह घायल हो गया। जहानागंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी प्रद्युम्न (13) पुत्र राजकुमार मंगलवार की सुबह घर के पास साइकल से कहीं जा रहा था। तभी अनियंत्रित मारुती से उसकी साइकल में टक्कर लग जाने से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें