अहरौला। तहसील बूढनपुर के गोपालीपट्टी गांव के पात्र गृहस्थी सूची से कटे हुए नाम जोडने के लिए आधार कार्ड के फीडिंग रविवार को गांव में दो लोग पहुंचे। उन लोगों ने खुद को फूड विभाग का बताकर लोगों का नाम जोड़ने के लिए हर घर से 150 रुपये की वसूली करने लगी। किसी ने इसकी सूचना भाजपा के जिला सूचना प्रकोष्ठ संयोजक डा. रामसिंह पालीवाल को दी। मामला खुलता देख वह लोग गांव से फरार हो गए। पालीवाल ने बताया कि लोगों ने शिकायत मुझसे की जिस पर मैंने पूर्ति निरीक्षक विजय साहनी को फोन कर इस मामले से अवगत कराया। इस पर गांव में पहुंचे दोनों लोग फरार हो गए। लगभग सैकड़ों लोगों के गोपाली पट्टी के पात्र गृहस्थी सूची में नाम काटकर अलग ग्राम सभा अशरखपुर में जोड़ दिया गया था। जिसे एसडीएम द्वारा सूची में संशोधन करने के लिए पूर्ति निरीक्षक विजय साहनी को निर्देशित किया गया था। नाम को सूची में जोडने के लिए पहुंचे दोनों लोगों ने विभाग की तरफ से आने की बात कह कर छोटे लोगों का नाम और आधार कार्ड फीडिंग पैसा लेकर कर रहे थे। इस संबंध में बूढनपुर के पूर्ति निरीक्षक विजय साहनी ने बताया कि हमारे विभाग की तरफ से कोई भी ऑपरेटर गोपाली पट्टी गांव में अभी नहीं भेजा गया था यह जो भी हैं वह फर्जी लोग हैं। इसकी जानकारी कराई जाएगी कौन लोग थे जो इस तरह का काम किए हैं।