फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 लाख की शराब के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। महराजगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में स्थित खंडहरनुमा सरकारी गोदाम में संचालित अवैध शराब के अड्डे पर शनिवार की रात पुलिस छापेमारी कर 40 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह लोग सप्लाई करने के लिए शराब की पेटी स्कार्पियो सहित अन्य वाहनों में लाद रहे थे। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि पंजाब से मंगाकर यहां शराब रखते थे। रात को वाहनों में भरकर आसपास के जिलों में सप्लाई करते थे। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। एसपी बबलू कुमार के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अमुआरी गांव निवासी बलवंत सिंह, अतरौलिया थाने के गोरहरपुर गांव निवासी रमायन सिंह और अंबेडकर नगर जिले के राजेसुल्तानपुर थाने के शंकरपुर गांव निवासी जगदीश सिंह का नाम शामिल है। एसपी ने बताया कि एसओ महराजगंज दिनेश पाठक और क्राइम ब्रांच के स्वाट टीम प्रभारी अश्वनी पांडेय शनिवार की रात क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। तभी मुखबरि के जरिए सूचना मिलने पर पुलिस टीम संयुक्त रुप से महेशपुर गांव में स्थित खंडहरनुमा सरकारी गोदाम में छापेमारी किया। इस दौरान यहां तीनों आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिए गए। जबकि एक आरोपी अमुवारी गांव निवासी संतोष सिंह फरार हो गया। मौके से पुलिस 525 पेटियों में भरकर रखी गई 25200 शीशी अंग्रेजी व्हिस्की बरामद हुई। यह लोग गोदाम में छिपाई गई शराब की सप्लाई के लिए स्कार्पियो और एक कार में लाद रहे थे। दोनों वाहन भी बरामद कर लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से पांच मोबाइल, 1325 रुपये नगद बरामद हुआ। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि पंजाब से शराब की खेप मंगाकर यहां छिपाकर रखते थे और रात के अंधेरे में शराब की पेटी वाहनों में रखकर निश्चित ठिकानों पर सप्लाई करते थे। एसपी बबलू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल का नेटवर्क खंगाला जा रहा। इसके जरिए पुलिस सहयोगियों की पहचानकर उनके विरुद्ध भी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें