फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में शौचालय निर्माण के दौरान भिड़े दो पक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंद्रा बाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर शौचालय निर्माण के दौरान दो पक्षों में भिड़त हो गई। मारपीट की इस घटना के दौरान कुछ लोग चोटिल भी हुए। वहीं इस मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ गंभीरपुर थाने पर तहरीर दी है। प्राथमिक विद्यालय अबुसईदपुर पर इन दिनों टूट-फूट व फर्श निर्माण आदि का काम चल रहा है। वहीं परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र पर शौचालय का निर्माण हो रहा था। बुधवार को शौचालय निर्माण के लिए नींव खोदी जा रही थी। इसी बीच गांव के ही कुछ लोग मौके पर पहुंच गए और निर्माण कार्य का विरोध शुरू कर दिया। इसी बीच प्रधान जियालाल भी मौके पर आ गए। विरोध करने वालो की तरफ से महाप्रधान आंवक तेज बहादुर यादव भी आए हुए थे। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट भी हो गई। जिसमें कुछ लोगों को चोट भी आई है। दोनों पक्षो ने गंभीरपुर थाने में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। एक पक्ष से विजय कुमार विश्वकर्मा ने तेज बहादुर, ओमकार, विनोद, सोती लाल, राहुल, बालचंद को नामजद किया है तो वहीं दूसरे पक्ष से ओमकार ने जीयालाल, मुकेश, जवाहर लाल के खिलाफ तहरीर दी। दोनों तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें