फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडेक्टर को घायल कर दो हजार छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के खुझी मोड़ निवासी करिया उर्फ बबलू सिंह ने रविवार की देर शाम को देवगांव कोतवाली क्षेत्र में मारपीट और रुपये छीनने वालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी। जिसमें अज्ञात लोगों को आरोपित किया है। पीड़ित के मुताबिक वह प्राइवेट बस में कंडक्टर है। आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर रोडवेज की बस लेकर आता-जाता है।
विज्ञापन

रविवार की शाम को वह अपनी बस लेकर आजमगढ़ से वाराणसी जा रहा था। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मसीरपुर मोड़ से वाराणसी जाने के लिए एक युवक बस में सवार हुआ। बस के अंदर उसका एक और दोस्त बैठा हुआ था। उक्त युवक से टिकट कटाने की बात कही गई तो वह टिकट लेने से इंकार कर दिया। साथ ही बब्लू को मारपीटकर घायल कर दिया। बस की खिड़की का शीशा तोड़कर नष्ट कर दिया। कंडक्टर के पास मौजूद दो हजार रुपये लेकर अपने मित्र के साथ फरार हो गया। सीओ लालगंज सच्चिदानंद ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें