फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्याकर फेंकी दुकानदार की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शहर के बिलरिया की चुंगी मुहल्ले में चाय की दुकान चलाने वाले युवक की लाश शनिवार की रात बाईपास धर्मकांटा के पास मिली। रात आठ बजे चाय की दुकान बंद कर युवक अपने दो दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल से निकला था। परिवार के लोगों ने बाइक सवार दोनों दोस्तों पर हत्याकर लाश फेंकने का आरोप लगाया। घटना का कारण रंजिश बताई जा रही। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की रिपोर्ट अभी नहीं दर्ज है। पुलिस जांच कर रही है। शहर कोतवाली क्षेत्र के सिकरौरा गांव निवासी शिवमूरत चौहान (27) पुत्र सहबल्ली पांच भाइयों में बड़ा था। वह चार बेटी और एक बेटे का पिता था। शहर के बिलरिया की चुंगी के पास उसकी चाय की दुकान थी। शनिवार की रात करीब आठ बजे शिवमूरत की दुकान पर बाइक पर सवार उसके दो दोस्त पहुंचे। दोनों शिवमूरत को अपने साथ बाइक पर बैठाकर लेकर चले गए। करीब डेढ़ घंटे बाद शिवमूरत बाईपास पर स्थित धर्मकांटा के पास बेहोशी की हालत में खून से लथपथ पड़ा था। उसके दोनों मित्र गायब थे। घटना की सूचना मिलने पर परिवार के लोग और पुलिस पहुंची। शिवमूरत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों ने रंजिश के चलते हत्या करने का आरोप लगाया है। सीओ सिटी अजय कुमार यादव ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है, न ही थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें