फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरौती मांगने वाला एक बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के छैला इनार पुलिया के पास शनिवार की शाम पुलिस टीम पर फायर कर एक बदमाश फरार हो गया। जबकि दूसरा गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से देशी रायफल और कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार बदमाश गत दिनों एक महिला से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगा था। रुपये न मिलने पर हत्या करने की धमकी दी थी। पुलिस उसका चालान कर दी। फरार बदमाश की तलाश की जा रही। एसपीसिटी कमलेश बहादुर के मुताबिक गिरफ्तार बदमाश वीरेंद्र पासी पुत्र बैजनाथ है। वह मेंहनगर थाना क्षेत्र के गंजोर गांव का निवासी है। जबकि फरार बदमाश यशवंत उर्फ दरोगा राम है। वह रानी की सराय थाना क्षेत्र के जमालपुर भेलखरा गांव का निवासी है। एसपीसिटी के मुताबिक रानी की सराय थाना क्षेत्र के अनौरा गांव निवासी लीलावती से इन सभी ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रुपये न देने पर परिवार की हत्या करने की धमकी दी थी। पुलिस केस दर्ज कर इन बदमाशों की तलाश में थी। शनिवार की शाम मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय शिवशंकर सिंह दरोगा आनंद प्रसाद तिवारी छैला इनार पुलिया के पास घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान एक बदमाश पुलिस टीम पर फायर कर फरार हो गया। जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से एक देशी रायफल और कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें