फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत किए जाने पर घर में घुस कर पीटा, न्याय की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के हैदराबाद उर्फ छतवारा गांव निवासिनी साबिया पत्नी सैयद अहमद ने अपनी दो बेटियों के साथ पट्टीदारों के लड़कों द्वारा बलात्कार का प्रयास किए जाने, थाने पर शिकायत किए जाने पर घर में घुसकर मारने-पीटने और लूट किए जाने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है। साबिया ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि मैं और मेरे पति एक वैवाहिक कार्यक्रम में मार्टिनगंज गए हुए थे। घर में हम लोगों की अनुपस्थिति को देखकर मेरे पट्टीदार के लड़कों ने घर में घुस कर मेरी दो बेटियों के साथ छेड़खानी करते हुए बलात्कार किए जाने का प्रयास किया। शिकायत किए जाने पर घर में घुसकर पूरे परिवार को मारापीटा और लूटपाट किया। इस घटना की बनाई गई वीडियो को थाने पर दिखाए जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता ने उक्त लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है ताकि न्याय मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें