फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालटारी में छोड़ा आंसू गैस का गोेला

विज्ञापन
विज्ञापन
मालटारी। सोमवार की दोपहर सगड़ी तहसील और जीयनपुर बाजार में हुई घटना को शांत कराने के बाद डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण कार्रवाई और नुकसान का आंकलन करने में जुट गए। वहीं जीयनपुर बाजार का माहौल भी सामान्य हो गया। बाद में चक्काजाम की सूचना पर अधिकारी मालटारी बाजार पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने जामकर्ताओं को खदेड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान पहले तो भीड़ भाग खड़ी हुई लेकिन कुछ दूर भागने के बाद वे लोग पुन: पलटे और पुलिस की कार्रवाई का जवाब देते हुए ईंट-पत्थर चलाने लगे। उपद्रवियों के मंसूबों भांपकर पुलिस ने हवाई फायरिंग करना शुरू कर दिया। इस कुछ भाग गए, लेकिन कई पुलिस के हवाई फायरिंग का जवाब पत्थर और ईंट फेंककर देते रहे। इनके जवाब में पुलिस ने आंसू गैस का गोला छोड़ा और आठ उपद्रवकारियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य लोग फरार हो गए। मालटारी बाजार का माहौल पूरी तरह से शांत होने के बाद जीयनपुर कोतवाली पुलिस गिरफ्तार किए गए लोगों को थाने लेकर चली आई। जहां सभी के विरुद्ध पुलिस की तरफ से केस दर्ज कराया गया। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्र का माहौल अब पूरी तरह से शांत हो गया है। ऐहतियात के तौर पर इन क्षेत्रों में पुलिस और पीएसी की गश्त कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें