फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमए की छात्रा से 50 हजार रुपये छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के शेखमौली गांव के पास गुरुवार की दोपहर बैंक से रुपये निकालकर साइकल से घर जाते समय एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने रुपये छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस बैंक पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज और रिकार्ड खंगाली। इस दौरान पता चला कि छात्रा 50 हजार की बजाय खाते से महज तीन हजार रुपये निकाली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के गोपईपुर गांव निवासी आशा यादव पुत्री कैलाश यादव एमए की छात्रा है। उसके पिता कहीं बाहर रहकर नौकरी करते हैं। घर पर कोई आवश्यक कार्य करने के लिए आशा यादव गुरुवार को जीयनपुर कोतवाली के कंजरा दिलशादपुर बाजार में स्थित यूनियन बैंक की शाखा पहुंची और अपने खाते से 50 हजार रुपये निकाली। छात्रा ने बताया कि रुपये वह अपने बैग में रखकर साइकल की हैंडिल में टांगकर घर जा रही थी। जैसे ही वह शेखमौली गांव के पास पहुंची कि पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और आशा यादव को रोककर उसके साइकल की हैंडिल में टंगा रुपये से भरा बैग वह छीनकर फरार हो गए। घटना के संबंध में आशा ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सीओ सगड़ी, जीयनपुर कोतवाली पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस आरोपी की पहचान करने के लिए बैंक की शाखा में पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज आदि खंगाली। हालांकि बदमाश की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पूछताछ के दौरान बैंक कर्मियों के जरिए पुलिस को जानकारी हुई कि आशा अपने खाते से 50 हजार रुपये नहीं बल्कि महज तीन हजार रुपये ही निकाली है। सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। बहरहाल पुलिस सच का पता लगाते हुए पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें