बूढनपुर (ब्यूरो)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हिसामुद्दीनपुर गांव में बुधवार की रात छत पर सोए वृद्ध की छत से गिरकर मौत हो गई। गुरुवार की सुबह घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। हिसामुद्दीनपुर गांव निवासी विजय बहादुर सिंह (68) बुधवार की रात छत पर सोए हुए थे। उनके छत की रेलिंग नहीं बनी है। रात को विजयबहादुर सिंह छत से नीचे गिरकर घायल हो गए और घायलावस्था में वहीं पर पड़े रहे। गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग उन्हें अस्पताल ले गए। जहां परीक्षण कर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह एक बेटे का पिता था।