फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयर की दुकान के खिलाफ खोला मोर्चा, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर के कालीनगंज मुहल्ले में खुल रही बीयर की दुकान को लेकर मामला गर्म हो गया है। शनिवार को कालीनगंज मुहल्ले के दर्जनों लोगों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर इसे आबादी से दूर करने की मांग की। नगर के गौरीशंकर घाट पर शनिदेव मंदिर के ठीक सामने पहले से ही अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकान स्थित है। दुकान का कार्यकाल खत्म होने के बाद यह दूसरे व्यक्ति को आवंटित हो गई। अब उक्त व्यक्ति द्वारा दुकान को वहां से हटाकर कालीनगंज मुहल्ले में खोला जा रहा है। मुहल्ले के लोग इसका विरोध शुरू कर दिए हैं। मुहल्ले के लोगों का कहना है कि शासनादेश में यह उल्लेख है कि कोई भी नई सरकारी देशी, विदेशी और बीयर की फुटकर दुकान घनी आबादी, मंदिर, गुरुद्वारा और स्कूल, सार्वजनिक स्थल से कम से कम पांच सौ मीटर देर होनी चाहिए। लेकिन यह दुकान मुहल्ले में स्थित प्राचीन शिवमंदिर कदमघाट, शनिदेव मंदिर गौरीशंकर घाट से मात्र 50 मीटर से भी कम दूरी पर स्थित है। जो शासनादेश का उल्लंघन है। मुहल्ले के लोगों को डीएम को ज्ञापन सौंपकर दुकान को दूसरी जगह पर खोले जाने की मांग की। इस मौके पर कुंदन सोनकर, गौतम सोनकर, साहिल सोनकर, बाबूलाल, मिथुन निषाद, दीना सोनकर, सनी, गोलू, अंगद सोनकर, सूरज सोनकर, मंगल धरकार, अमरनाथ धरकार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें