फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से ठेला चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पल्हना/बलरामपुर। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव के पास बुधवार की रात करीब आठ बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से ठेला चालक रामबचन की मौत हो गई। वहीं शहर के रैदोपुर मुहल्ले में अनियंत्रित आटोरिक्शा की टक्कर से बालक घायल हो गया। उधर जीयनपुर कोतवाली के लाटघाट बाजार के पास बाइक पलट जाने से वृद्ध घायल हो गया। बालक और वृद्ध को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

देवगांव कोतवाली क्षेत्र के नियमताबाद खैरा गांव का निवासी रामबचन लालगंज बाजार में ठेला चलाता था। बुधवार की रात करीब आठ बजे रामबचन अपना ठेला लेकर लालगंज बाजार से घर जा रहा था। जैसे ही वह नरसिंहपुर गांव के पास पहुंचा कि अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से रामबचन को सीएचसी लालगंज में भर्ती कराया गया जहां परीक्षण के बाद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रामबचन दो बेटा और दो बेटियों का पिता था। इसी क्रम में शहर के रैदोपुर मुहल्ले में स्थित कांशीराम आवास कालोनी का रहने वाला किशन (8) पुत्र राकेश शुक्रवार की सुबह घर के पास खेल रहा था। इस दौरान अनियंत्रित आटोरिक्शा की टक्कर से घायल हो गया। वहीं जीयनपुर कोतवाली के लाटघाट गांव निवासी दुर्वासा (60) गुरुवार की शाम को बाइक से जा रहा था। गांव के बाहर निकलते ही उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें दुर्वासा घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें